रक्सौल 17 फरवरी रिपब्लिक 7 भारत
आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को स्वच्छ वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग समन्वय के उद्देश्य से इन्टीग्रेटेड चेकपोस्ट रक्सौल के हॉल मे इंडो नेपाल वार्डर कॉर्डिनेशन कमिटि की उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नेपाल सीमावर्ती जिले के शिष्टमण्डल एवं पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चम्पारण तथा सीतामढ़ी के वरीय पदाधिकारी सामिल हुए।
बैठक में सीमा सुरक्षा, जाली नोट, आर्म्स, ड्रग्स एण्ड नारकोटिक्स, लिकर, तम्बाकू एवं अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी नियंत्रण, कॉस बोर्डर काईम कन्ट्रोल, मोस्ट वांटेड अपराधियों के धर पकड़, विदेशी नागरिकों और संदिग्ध लोगों की अवैघ आवाजाही एंव अवांछितगतिविधि पर रोक आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपसी सहयोग संबंधित मुदों पर गहन विमर्श किया गया ।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता चितवन जिला के जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण ने किया। मीटिंग के वाद संयुक्त रूप से दोनों जिलाधिकारी ने बताया कि वार्ता काफी सौहार्दपूर्ण और सकरात्मक माहौल में हुई है जिससे लोक सभा चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग मिलेगी।
बैठक में नेपाली शिष्टमण्डल के साथ पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त,सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता, एवं अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा के पुलिस अधीक्षक, और अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, वन अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।










