बाल विकाश के लिए जिलाधिकारी ने कि समिक्षत्मक बैठक

139

मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई ,पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी अंतर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा जिला स्तरीय मानव व्यापार विरोधी समिति से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से परवरिश योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, बाल देख-रेख संस्थानों में आवासित विशेष श्रेणी के बालक/बालिकाओं को हेल्थ कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, छात्रवृति, दिव्यांगता पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया । साथ ही बाल देखरेख संस्थानो में ANM और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हेतु निदेशित किया गया ।

सीमावर्ती इलाकों में मानव एवं बाल व्यापार विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं की तस्करी पर रोक लगाने / विशेष निगरानी हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

विमुक्त बाल श्रमिकों को पुनर्वास मद की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने एवं विमुक्त बालकों तथा उसके परिवार को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारीगण को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त बैठक में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उप विकास आयुक्त, असैनिक शल्य चिकित्सक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।