नेपाल के जाजरकोट में था भूकंप का केंद्र

202
 नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के साथ ही बिहार में भी देर रात काफी देर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग काफी सहम उठे । भूकंप के झटके लगातार कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया। भूकंप का समय लगभग 11.32 मिनट रहा। भूकंप के झटके यूपी के साथ ही बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना जबरदस्त था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर नीचे की तरफ भागे। एनसीआर में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि कि ऐसा महसूस हो रहा था कि पूरी बिल्डिंग कांप रही है।केंद्
नेपाल के जाजरकोट में था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले में था। जाजरकोट यूपी और बिहार के करीब है। इस वजह से उत्तर भारत के साथ ही पूर्वी चम्पारण में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआ और पूर्वी चंपारण  में भूकंप के झटके बहुत तेज महसूस किए गए। हालांकि, नेपाल में जहां भूकंप का केंद्र था वहां अभी किसी तरह के नुकसान को लेकर अभीतक कोई सूचना नहीं मिली है।

यूपी, बिहार में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके दो बार यूपी से लेकर बिहार तक महसूस किए गए। यूपी, बिहार में जब भूकंप आया उस समय तक अधिक लोग सो चुके थे। ऐसे में अचानक भूकंप के झटके ने  लोगों की नींद खोल दि । लोग घबराकर अपनें- अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटकों से घर का सामान हिलने लगा। भूकंप के बाद लोग अपने घरों के भीतर जाने से डर रहे थे। लोगों के मन में डर था कि कहीं भूकंप के झटके दुबारा ना आ जाएं। पटना / मोतिहारी के स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें भूकंप के झटके 25 से 30 सेकंड तक महसूस हुआ। लोगों ने बताया कि अभी हम लोग सोने की तैयारी में थे तभी अचानक पलंग हिलने लगा।