जिला परिषद् सदस्यो के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

249

मोतिहारी जिला परिषद् कार्यालय में महात्मा गाँधी कि 154 वी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लालबहादुर शास्त्री जी की 119 वीं जयंती समारोह के दिन जिला परिषद् सदस्यो के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

जिला परिषद् उपाध्यक्ष  गिता देवी ने कहा कि संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सूत्रधार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रध्दांजली अर्पित करती हूं।

इस मौके पर ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, जिला परिषद् सदस्य दिलीप प्रसाद,साबिर अली, तयसुफुर रहमान,नुर आलम खां, हेमंत श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद,संजय सत्यार्थी पप्पू कुशवाहा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी,सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।