मोतिहारी राधाकृष्णन सभागार, मोतिहार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 79 आवेदन कर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई ।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मवत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग के आवेदन को शीघ्र निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, महिला हेल्पलाइन ,जिला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर राहुल आदि उपस्थित थे ।










