स्वतंत्रता दिवस के संध्या प्रेक्षागृह, मोतिहारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख दर्शकों ने शिक्षा विभाग कि भुरी- भुरी प्रसंशा की

421

मोतिहारी स्वतंत्रता दिवस  समारोह के  शुभ संध्या   अवसर पर प्रेक्षागृह , मोतिहारी में जिला प्रशासन, मोतिहारी के तत्वाधान में आयोजित संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी, मोतिहारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 24 चयनित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य/समूह गायन का बेहतरीन प्रस्तुति पर दर्शकगण मंत्र मुग्ध हो गए ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागी छात्र /छात्राओं को जिला शिक्षा विभाग के द्वारा प्रशस्ति पत्र /मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 24 चयनित शिक्षक/ शिक्षिकाओं को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अंग वस्त्र /प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया

मंच का संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार एवं डॉक्टर सतीश कुमार साथी के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, माननीय उप महापौर नगर निगम मोतिहारी, सिविल सर्जन, विशेष पदाधिकारी गोपनीय शाखा,भूमि उपसमाहर्ता, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण , पुलिस सुरक्षा बल एवं भारी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे ।