अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया

221

मोतिहारी स्वतंत्रता  दिवस समारोह ( 15 अगस्त 2023) के शुभ अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान,मोतिहारी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक किया गया ।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोतिहारी सदर के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।

एमजेके गर्ल्स हाईस्कूल के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति की गई ।

उद्घोषक प्रो.अरुण कुमार द्वारा मंच संचालित किया गया

परेड में निम्न टुकड़ियां शामिल हुई :-

71वीं बटालियन एसएसबी पिपराकोठी ,सैफ बल, बिहार सैन्य पुलिस 10, पीटीसी जिला बल ,जिला पुलिस (सशस्त्र बल पुरुष), जिला पुलिस (सशस्त्र बल महिला), बिहार गृह रक्षा वाहिनी मोतिहारी, एनसीसी, स्काउट बालक, स्काउट बालिका, फायर ब्रिगेड ,बिगुलर( बिहार गृह रक्षा वाहिनी मोतिहारी) ,परेड समादेष्टा प्रथम,श्री अजीत कुमार, परिचारी पुलिस उपाधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी , द्वितीय संदीप कुमार, पुलिस केंद्र मोतिहारी ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला नजारत उपसमाहर्ता , जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी, सहित अन्य दर्शकगण उपस्थित थे।