मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगा समिति एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई
गंगा समिति अंतर्गत सिरिसवा नदी एवं त्रिवेणी कैनाल में डिसिल्टिंग का कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया ।
भीमलपुर जंगल को बायोडायवर्सिटी पार्क के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी के मोती झील का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण हेतु डि विडिंग एवं डिसिल्टिंग का कार्य किया जा रहा है ।
वन प्रमंडल ,मोतिहारी द्वारा प्लांटेशन /नर्सरी एवं प्लांट वितरण का कार्य किया जा रहा है ।
वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर के सभी पार्कों की साफ-सफाई/ बाउंड्री वॉल/ लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
सिटी मैनेजर नगर निगम, मोतिहारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य सड़क /फुटपाथ दुरुस्त करने, गांधी मैदान की साफ/ सफाई ,शौचालय निर्माण, पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए ।
लाइन डिपार्टमेंट के सभी पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध रूप से अतिक्रमित सरकारी आवास को मुक्त कराना सुनिश्चित करें ।
सिंगल यूज प्लास्टिक समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
वायु प्रदूषण पर रोक हेतु नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव करना/ पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के माध्यम से जागरूकता फैलाना / पॉलिथीन विक्रेताओं पर छापेमारी करना/ वाहनों पर गिट्टी /मिट्टी ढक कर न ले जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना आदि ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता भवन /आरसीडी/ आरडब्ल्यूडी/ सिटी मैनेजर नगर निगम मोतिहारी आदि उपस्थित थे ।










