योजनाओं का लाभ ग्राउंड स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाई जाए:- मोतिहारी जिलाधिकारी

296

मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मधुबन प्रखण्ड सभागार में पकडीदयाल अनुमंडल के सभी प्रखण्डों में संचालित योजना यथा ग्रामीण विकास विभाग/ पंचायती राज विभाग / बाल विकास परियोजना से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल जीवन हरियाली मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, नाली गली सहित अन्य योजनाओं पर गहन समीक्षा की गई तथा कार्यो में प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए…

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर विद्युत/ पेंशन आदि योजनाओं का लाभ ग्राउंड स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाई जाए , ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके…

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल, पकड़ीदयाल अनुमंडल के , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,सीडीपीओ सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे…