विस्को के 28 वें वार्षिकोत्सव पर रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न, 30 लोगों का अमूल्य योगदान

55

रक्सौल / बीरगंज बीरगंज बचत तथा ऋण सहकारी संस्था (विस्को) लिमिटेड द्वारा 28 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उत्कृष्ट मानवीय सेवा भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में 3 महिलाओं सहित कुल 30 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया।

रक्तदान करने वालों में गीता पौडेल, वर्षा शाक्य, पत्रकार युवराज खड़का, दीपेन्द्र साह, कृष्ण पटेल, विजयलाल नकर्मी, आशीष पौडेल, हिमांशु गुप्ता, नरेश चौधरी, राकेश कुमार गुप्ता, मदन पटेल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष डिल्ली विक्रम कार्की की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरेराम प्रसाद उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था के मैनेजर बृजेश गुप्ता तथा सचिव श्रीमती ललिता आमात्य की विशेष उपस्थिति रही।नेपाल रेडक्रस सोसाइटी रेशमकोठी उपशाखा के युवा संयोजक अभिलाष गुप्ता की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्य से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।