घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य बंद करा दिये

252

हरसिद्धि प्रखंड के हसुआहा पंचायत अंतर्गत मानिकपुर वार्ड नंबर 3 लाल गज मठ पर स्थित पोखर पर छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

दर्जनों की संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच मानक के अनुसार छठ घाट का निर्माण नही होने पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया ईंट, सीमेंट एवं बालू आदि सामग्री तय मानक के अनुरूप नही है। और यह किस योजना से और कितनी की लागत से मुखिया बनवा रहे है मुझे मालूम नही है।

छठ घाट के निर्माण को लेकर पूजा समिति के सदस्यों एवं अध्यक्ष के द्वारा बार-बार आग्रह किए जाने के बाद यह घाटियां सामाग्री का उपयोग किया जा रहा हैl

घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्य बंद करा दिये और ग्रामीणों ने कहा कि यदि स्वीकृत शर्तों के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।