शिवहर––युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जाति जनगणना की मांग, नई शिक्षा नीति एवं बेकाबू महंगाई को लेकर संपूर्ण क्रांति दिवस पर आज एक दिवसीय धरना का आयोजन किसान मैदान में किया गया तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
कड़ी धूप के बीच युवा राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई में युवा जिला अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता में पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, राजद जिलाध्यक्ष शिव चंद्र पासवान उर्फ उपेंद्र पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव मोहम्मद इश्तियाक अहमद खां, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
नई शिक्षा नीति जातीय जनगणना महंगाई पर विचार व्यक्त करते हुए एक ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा गया है।
जिसमें वक्ताओं ने बताया गया कि संविधान के निर्माताओं ने एक आधुनिक भारत की कल्पना की थी पर यह तभी संभव है जब हजारों वर्षों से चले आ रहे जातिवादी भेदभाव को खत्म किया जाए सूचना क्रांति के युग में जनसंख्या का डॉक्यूमेंटेशन और कैटिगराइजेशन अत्यंत जरूरी है।
जाति जनगणना की प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि लालू यादव के द्वारा लगातार आवाज उठाते रहे हैं ।और 1998 में देव गौडा सरकार ने निर्णय लिया कि 2001 की जनगणना में जाति की गिनती होगी लेकिन अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इसे खारिज कर दिया ।
खाद ,कीटनाशक एवं डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से किसान परेशान हैं ।केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रहा है। नोट बंदी का महंगाई गरीब को गला रही है। वे भरपेट भोजन के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। गैस व तेल के लगातार बढ़ते दाम से महिलाएं रसोईघर में रो रही है।
नोटबंदी का तुगलकी फरमान और हड़बड़ी में जीएसटी लागू कर देश को गर्त में ढकेल दिया है। केंद्र सरकार ने वर्तमान सरकार में डॉलर के आगे रुपैया दम तोड़ता जा रहा है। दलित वंचित शोषितों में जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। मध्यमवर्ग का जीना बेहाल है। ऐसे मोदी सरकार जानबूझकर कर रही है ताकि इसी में वे उलझे रहे और बाबा साहब द्वारा रचित संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति का संविधान को लागू कर दे।

धरना प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष तरयानी संजय सिंह, विश्वनाथ प्रसाद मधुकर शिवहर प्रखंड अध्यक्ष, संजीव यादव मीडिया प्रभारी ,धर्मेंद्र पटेल ,नौशाद आलम, मनीष पांडे, शशि रंजन यादव ,विश्वनाथ बैठा, अनिल यादव ,प्रशांत यादव सहित अन्य मौजूद रहे।








