नवनयूवक पुस्तकालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

107

मोतिहारी जिलाधिकारी, जिला भ्रमण के दौरान नवयुवक पुस्तकालय , मोतिहारी का निरीक्षण करने पहुंचे । पुस्तकालय में पुरानी एवं नयी पुस्तकों की रखरखाव को उन्होंने स्वयं देखा ।

पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्रों से मिलकर उन्होंने पुस्तकालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कुछ छात्रों द्वारा जिलाधिकारी महोदय से पुस्तकालय में ncert की पुस्तकें एवं अतिरिक्त कुर्सी उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया ।

नवयुवक पुस्तकालय मोतिहारी में छात्रों के लिए दो कंप्यूटर क्रियाशील है, बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा है, छात्रों के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सचिव नवयुवक पुस्तकालय सहित सदस्यगण उपस्थित थे।