मोतिहारी । भारतीय न्यायप्रिय नागरिक परिषद की बैठक देवराहा बाबा मंदिर परिसर मोतिहारी में सम्पन्न हुआ । बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष शिक्षाविद अवधकिशोर सिंह और संचालन सचिव सह-संस्थापक शम्भूशरण पासवान ने किया ।
बैठक में देवराहा मंदिर चौक के समीप एनएचएआई-28ए सड़क मार्ग किमी 15+930 पर एकमात्र ब्रिटिशकालीन मुख्य नहर के सामने मोतीझील और रामरेखा घाट, बूढीगंडक नदी सेमरा गांव तक जोड़ने वाली करीब 12 किमी लम्बाई और 45 फिट चौड़ाई नहर बाढ़ और बरसात से पहले सुदृढ़ीकरण, पक्कीकरण और उच्चीकरण तथा सफाई और पुल निर्माण कार्य में देरी और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की जलजमाव पर आक्रोश व्यक्त कर चिन्तन किया गया ।
बैठक में कमिटी को विस्तार करते हुए मोतिहारी को योजनाबद्ध स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की सपना संजोए अजय कुमार आजाद को उपाध्यक्ष-सह-मीडिया प्रभारी / आईटी सेल के पद पर और कोषाध्यक्ष अवधकिशोर प्र•कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। बैठक में वीरेंद्र कुमार जैन, प्रवीण कुमार, हरेंद्र प्रसाद, प्रियंका कुमारी, राजेश प्रसाद, अजित कुमार सिंह, अनंत सिंह, अरूण तिवारी के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।










