जिलाधिकारी , मोतिहारी की अध्यक्षता में आपदा विभाग के तत्वधान में बाढ़ पूर्व तैयारी की संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
जिला अंतर्गत अनुमंडल स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पूर्व तैयारी करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
अतिवृष्टि एवं बाढ़ के खतरों से निपटने हेतु तटबंध की मरम्मती, ऊंचे स्थलों को चिन्हित करना, नाव की समुचित व्यवस्था, पीने की पानी की व्यवस्था, प्लास्टिक एवं आवश्यक सामग्री , खाद्यान्न की व्यवस्था आदि पूर्व से ही सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यक दवा का इंतजाम हर हाल में सुनिश्चित किया जाए साथ ही anti-venom की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारा , आवश्यक दवाएं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा शाखा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, आरसी










