दीपावली के पावन अवसर पर रक्सौल के माहेर ममता निवास में मानवता और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमनी वर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद और रक्सौल थाना इंस्पेक्टर रमेश कुमार महतो ने अपने परिवार के साथ मानसिक विक्षिप्त बेसहारा महिलाओं के साथ दीपावली मनाई।

इस अवसर पर सभी महिलाओं के बीच मिठाइयाँ बाँटी गईं, उन्हें उपहार स्वरूप सोने की सामग्री भेंट की गई तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।
अपने परिवार से दूर रह रही इन महिलाओं के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा था।
अधिकारियों ने कहा कि दीपावली सिर्फ अपने घर में दीये जलाने का पर्व नहीं, बल्कि उन जिंदगियों में रोशनी भरने का पर्व है, जो सहारे की मोहताज हैं।

माहेर ममता निवास के परियोजना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार एवं माहेर परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आरती करके स्वागत किया गया एवं हृदय से आभार व्यक्त किया गया।










