रघुनाथपुर की वृद्धा ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, छोटे पुत्र-बहू के साथ मारपीट, सोने की चेन छीनने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

26

पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर वार्ड संख्या-27 की रहने वाली वृद्धा सोना देवी ने अपने ही परिवार के सदस्यों पर संपत्ति हड़पने की नीयत से जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि लंबे समय से उनके बड़े पुत्र सम्भू साह और रविन्द्र साह सहित अन्य परिजन उन पर अपनी पूरी जमीन उनके नाम करने का दबाव बना रहे हैं। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट, गला घोंटकर हत्या की कोशिश, लूटपाट और पूरे परिवार को जान से मारने  कि कोशिश कि https://youtube.com/shorts/RnGFxagvDrs?si=TRZLnOlVNcfgRevc

पीड़िता के अनुसार, घटना 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब सात बजे की है। सोना देवी ने 4 अगस्त 2026 को रघुनाथपुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सम्भू साह, रविन्द्र साह, अमित साह, रिता देवी, रूपा देवी, गुड़िया देवी, सोनी कुमारी और अंजलि कुमारी एक राय होकर उनके घर पहुंचे। आते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जमीन उनके नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उन पर लात-घूंसों, थप्पड़ों और बांस के डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। https://youtube.com/shorts/RnGFxagvDrs?si=CzlBjBdHkzm8_wI3

सोना देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पहले उनके गले में फंदा डालकर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उनकी ही साड़ी गले में लपेटकर जोर-जोर से खींचने लगे। आरोप है कि सभी यह कहते रहे कि “आज इसे जान से मार दो, इसका काम तमाम कर दो।” गला कसने के कारण उनका दम घुटने लगा, सांस लेने में परेशानी हुई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। पीड़िता का कहना है कि यदि आसपास के लोगों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता तो उनकी मौत निश्चित थी।

घटना के दौरान उन्हें बचाने पहुंचे उनके छोटे पुत्र राजू कुमार और बहू पूजा देवी को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। पीड़िता का आरोप है कि दोनों के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उनकी बहू के गले से सोने की चेन छीन ली गई और पूरे परिवार को गोली मारकर खत्म कर देने की धमकी दी गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते-जाते भी उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता ने मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके छोटे बेटे के परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ हैं