मोतिहारी में शिक्षा को नई उड़ान: प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल का शुभारंभ, तकनीकी व प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन शुरू

12

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के छात्रों के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल का भव्य शुभारंभ समारोह मोतिहारी शहर के सिंधिया गुमटी के समीप आयोजित किया गया। संस्थान की शुरुआत के साथ ही छात्रों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रोफेशनल, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

संस्थान के निदेशक संजीश कुमार एवं ऑफिस डायरेक्टर प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल का उद्देश्य पूर्वी चंपारण और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सही करियर मार्गदर्शन तथा बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उचित परामर्श एवं नामांकन की सुविधा मिलेगी।

https://youtube.com/shorts/TK-DwCiQxlU?si=qVptmGLUjgRqQis2

उन्होंने बताया कि संस्थान के माध्यम से आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, एम.टेक, बी.एससी एग्रीकल्चर, बी.फार्मा, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एलएलबी, बीपीटी सहित अनेक व्यावसायिक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार उचित कोर्स का चयन करने में भी विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

संजीश कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा की भी आवश्यकता है। इसी सोच के साथ संस्थान छात्रों को ऐसे पाठ्यक्रमों की जानकारी और सुविधा उपलब्ध करा रहा है, जिनसे वे भविष्य में बेहतर रोजगार और करियर की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि संस्थान का प्रयास विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है।

ऑफिस डायरेक्टर प्रीति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। इसके लिए संस्थान में बिहार सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत भी छात्रों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो।

उन्होंने बताया कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों को पाठ्यक्रम, कॉलेज चयन, फीस, छात्रवृत्ति एवं करियर संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही समय-समय पर करियर काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मोतिहारी जैसे शहर में इस प्रकार का शैक्षणिक मार्गदर्शन केंद्र खुलने से हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। प्रियांशी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल की शुरुआत को जिले में शिक्षा और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।