हैजा महामारी जागरूकता के लिए बीरगंज में कार्यक्रम आयोजित होगा

23

रक्सौल / बीरगंज  नेपाल रेडक्रस सोसाइटी केंद्रीय कार्यालय के आयोजन तथा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा शाखा के समन्वय में बीरगंज में गुरुवार को एक दिवसीय कृत्रिम घटना आधारित “RCEC Red Cross Emergency Clinic” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थापन को लेकर बुधवार को एक बैठक सम्पन्न हुई।

हाल ही में फैली हैजा महामारी से बड़े स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महामारी के समय अपनाई जाने वाली सावधानियां, प्राथमिक उपचार, सफाई तथा आपातकालीन व्यवस्थापन के बारे में जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत कृत्रिम घटना अभ्यास के माध्यम से महामारी फैलने की स्थिति में रेडक्रॉसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्वयंसेवक किस प्रकार उद्धार, उपचार, समन्वय तथा जनचेतनामूलक गतिविधियां संचालित करेंगे, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन किया जाएगा।

छलफल कार्यक्रम में टिकाराज पौडेल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने महामारी नियंत्रण के लिए समुदाय स्तर पर जागरूकता और तैयारी आवश्यक होने पर जोर देते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यासमूलक कार्यक्रम रेडक्रस की भूमिका को और प्रभावकारी बनाने में सहायक होंगे।

कार्यक्रम में रेडक्रॉसकर्मी, स्वयंसेवक, स्वास्थ्यकर्मी तथा विभिन्न सरोकारवालाओं की सहभागिता रहने की जानकारी दी गई है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम महामारी के दौरान अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के बारे में समुदाय में सकारात्मक संदेश प्रवाह करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अभिलाष गुप्ता कि रिपोर्ट