शांति और सौहार्द के बीच मनेगा बकरीद का पर्व, अरेराज थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

144

अरेराज (पूर्वी चंपारण)। आगामी बकरीद पर्व को क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर अरेराज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और दोनों समुदायों के प्रमख लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने क्षेत्र में आपसी एकता और सद्भाव को बनाए रखने पर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में आगामी बकरीद पर्व को पूरी श्रद्धा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का पूर्ण समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी चंपारण की इस ऐतिहासिक धरती पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने वाली गतिविधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने सभी से त्योहार के दौरान आपसी तालमेल बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरेराज नगर परिषद के मुख्य पार्षद रनटू पांडेय, उपमुख्य पार्षद अहमद आजाद, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनोद यति, वार्ड पार्षद रामनरायन प्रसाद, श्रवण कुमार और प्रमोद महतो सहित स्थानीय नगर निकाय के कई प्रतिनिधि और दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिय

         अरेराज से उज्जवल मिश्रा की रिपोर्ट