गौतम विद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष में नए भवन का उद्घाटन एवं भव्य कार्यक्रम संपन्न

68

बीरगंज स्थित गौतम विद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती वर्ष शुभारंभ कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत पूजा-अर्चना तथा केक काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के नए सुविधासंपन्न भवन का भी उद्घाटन किया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर परीक्षा प्रिया लामा के अनुसार नए भवन में आधुनिक तकनीक के साथ केवल कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। डिजिटल माध्यम से शिक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी तथा ‘स्मार्ट क्लास’ की अवधारणा के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की संस्थापक उर्मिला लामा ने संघर्षपूर्ण दिनों को याद करते हुए भावुकता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “बीरगंज को शिक्षा का केंद्र बनाने का सपना लेकर हमने अनेक कठिनाइयों के बीच इस विद्यालय की स्थापना की थी। आज 50 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवियों तथा बुद्धिजीवियों के सहयोग से विद्यालय यहां तक पहुंचा है।”

वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में ‘50’ की आकृति बनाकर गुब्बारे उड़ाते हुए उत्सव को और आकर्षक बनाया।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक नीमा लामा, उर्मिला लामा, सोनम लामा, परीक्षा प्रिया लामा, प्रिंसिपल गणेश क्षेत्री, रमेश शर्मा, ललित कर्ण, सौराज प्रधान, सरोजप्रसाद चौधरी, मनि पाख्रिन, लालबाबु पटेल, मनीष सिंह, डा. दीपक शाक्य, पशुपति विक्रम शाह तथा उषा शाह सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

अभिलाष गुप्ता  कि रिपोर्ट