अरेराज पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्ती के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कबाड़ चौक के पास की गई, जहां संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस टीम ने एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ई-रिक्शा की सीट के नीचे छुपाकर रखी गई लगभग 50 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। शराब को जब्त करते हुए मौके पर ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास पांडेय, पिता देवेंद्र पांडेय, निवासी अरेराज, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।










