अरेराज। पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने शराबबंदी कानून को लेकर सख्ती दिखाते हुए मठलोहियार गांव में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्पाद थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के नेतृत्व में हरसिद्धि थाना क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया सिवान टोला निवासी समसुदिन अंसारी, पकड़िया निवासी अरविन्द कुमार, मठलोहियार मलाही टोला निवासी अखिलेश कुमार तथा केसरिया थाना क्षेत्र के मंगलपुर हुसैनी निवासी अवध किशोर यादव उर्फ भगत राय के रूप में हुई है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2022) की धारा 37 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस अभियान में एएसआई उत्पल कुमार और अजीत कुमार सिंह के साथ उत्पाद सिपाही कनक लाल यादव, आकाश राज, राजन कुमार, झुल्फी प्रसाद, नथुनी यादव और शिव शंकर बैठा ने अहम भूमिका निभाई।
उत्पाद विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल है, वहीं आम जनता ने इस पहल का स्वागत किया है।
अरेराज संवाददाता उज्जवल मिश्रा










