अरेराज (पूर्वी चंपारण): स्थानीय सोमेश्वर कॉलोनी स्थित क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शारदा आर्ट्स कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर पूरे अनुमंडल का नाम रोशन कर दिया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में एक भव्य प्रतिभा अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखर शिक्षाविद डॉ. राहुल कुमार एवं समाजसेवी अजय पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और गर्व से परिपूर्ण रहा।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. राहुल कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि “प्रतिभा कभी सीमाओं में बंधी नहीं होती और निरंतर परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।” उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन विद्यार्थियों ने अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित होती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। 🇮🇳
समारोह के दौरान संस्थान की संचालिका श्वेता पाण्डेय (PG) एवं व्यवस्थापक पंडित जी सर (M.A) ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
परीक्षा परिणामों की बात करें तो इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। आर्यन राज ने 469 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि कृष्णकांत सोनी ने 452 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त साहेब कुमार (449), सारिका कुमारी (436), आदिती (401), पलक (400), आरती (394), तान्या (391) तथा अस्मिता (391) ने भी शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इतना ही नहीं, सिमरन, श्रेया, पायल, मुस्कान, अनामिका, अभिमन्यु, विनय, चंदन एवं दीक्षा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर सफलता की इस श्रृंखला को और मजबूत बनाया। इन सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों की आंखों में गर्व झलकने लगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर व्यवस्थापक पंडित जी सर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान के छात्र-छात्राएं इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
यह सम्मान समारोह न केवल सफल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ, बल्कि उपस्थित अन्य विद्यार्थियों के भीतर भी उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार कर गया। क्षेत्र में इस आयोजन की व्यापक सराहना की जा रही है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संवाददाता: उज्जवल मिश्रा










