मोतिहारी : बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र से लगभग डेढ़ करोड़ के बीएसएनएल के केबल लदे ट्रक को बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार जब्त केबल प्रतिबंधित है और उसका उपयोग केवल सरकारी क्षेत्र में
हो सकता है.
लोडेड ट्रक पर करीब डेढ़ करोड़ के तार के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।मोतिहारी एसपी कांतेश मिश्रा को गुप्त सूचना मिली की शुक्रवार को संध्या में गोविन्दगंज थाना छेत्र के ग्राम रड़िया राय टोला में कुछ लोग BSNL का केवल काट कर ट्रक पर लोड कर रहे है। जिसकी सूचना पर एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निदेशानुशार डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापामारी का निर्देश दिया गया। टिम द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाई करते हुए ग्राम रड़िया में ट्रक संख्या WB-11-D 2888 को पकड़ा गया तथा उस पर भारी मात्रा में BSNL केबल को बरामद किया गया ।ट्रक चालक से जब केवल का कागज मागा गया तो देने से इंकार कर गया। ट्रक चालक को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया गया और इस संबंध में आरेराज डी एसपी रंजन कुमार के द्वारा BSNL एसडीओ से संपर्क किया गया BSNL एसडीओ ने बताया कि इस केबल कि बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध है ईसकी खरीद और विक्री नही कि जा सकती है और इसकी कीमत करीब डेड करोड़ हैं
पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए गोविंदगंज थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है अग्रिम अनुसंधान में ट्रांसपोर्टर एवं अन्य अभियुक्तो के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।










