मोतिहारी ऊर्जा विभाग , बिहार सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति अंचल ,मोतिहार,प्रबंध निदेशक, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की अध्यक्षता में स्मार्ट प्रीपेड मीटर /आरडीएसएस परियोजना एवं राजस्व से संबंधित पदाधिकारियों के साथ डाॅ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा के क्रम में राजस्व ,स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन,आरडीएसएस परियोजना के कार्यों में प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
मोतिहारी अंचल अंतर्गत मासिक लक्ष्य 91 करोड़ को पूरा करने एवं फरवरी 2024 तक मोतिहारी अवर प्रमंडल में 118000 मीटर लगाने के लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया ।
इस अवसर पर MD NBPDCL,महाप्रबंधक (राजस्व), निदेशक (संचालन),मुख्य अभियंता (commercial), विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति अंचल मोतिहारी अंतर्गत पांचों प्रमंडल(चकिया,रक्सौल,मोतिहारी, बेत्तीया एवम बगहा के कार्यपालक अभियंता,सहायक अभियंता,कनिय अभियंता आदि उपस्थित थे।










