जिलाधिकारी, मोतिहारी की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित

215

जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति के दायित्व निम्न हैं:-

राष्ट्रीय सहकारिता डेटाबेस को नियमित एवं समयबद्ध रूप से अद्यतन करना/ राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस के गैप एनालिसिस के आधार पर नये बहुउद्देश्यीय पैक्सअथवा डेयरी /मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के गठन हेतु जिला स्तरीय योजना तैयार करना/ जिले के सभी पंचायतों, गांवों को नए बहुउद्देशीय पैक्स ,प्राथमिक डेयरी ,मत्स्यजीवी सहकारी समितियों से अच्छादित करना/ वर्तमान में क्रियाशील एवं नये प्राथमिक सहकारी समितियों का जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, बिहार राज्य सहकारी बैंक अथवा उनके संबंधित जिला, प्रखंड स्तरीय सहकारी फेडरेशन के बीच लिंकेज स्थापित करना/ निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार पटना के सहयोग से नए प्राथमिक सहकारी समितियों का निबंधन सुनिश्चित करना/पैक्स स्तर पर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं अथवा दुग्ध ,मत्स्य जीवी सहकारी समिति स्तर का समन्वय स्थापित करना एवं इनकी उपादेयता में वृद्धि करना ताकि इनको जीवंत आर्थिक इकाई में परिणत किया जा सके/ पंचायत, ग्राम स्तर पर प्राथमिक सहकारी समितियों को सभी आवश्यक आधारभूत संरचना एवं लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान करना जिसमें ग्राम सभा या सहकारी भूमि का पैक्सो को हस्तांतरण भी शामिल है / सभी हितधारकों यथा पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य पालन, कृषि ,आपूर्ति योजना, डेयरी विकास बोर्ड, मत्स्य पालन विकास बोर्ड, दुग्ध संगठन, मत्स्य फेडरेशन के बीच समन्वय स्थापित करना एवं बुनियादी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करना ।

जिला सहकारिता विभाग के तत्वधान में प्रखंड वार धान क्रय एवं सीएमआर प्रगति की समीक्षा की गई ।

कुल धान क्रय 250173 मेट्रिक टन ,क्रय धान के समतुल्य सीएमआर 170117 मेट्रिक टन ,एसएफसी को आपूरित सीएमआर 141321 मेट्रिक टन , कुल 83 .07%,

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पैक्स एवं मीलर के साथ समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत शेष सीएमआर 28506 मेट्रिक टन शीध्र गिराना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।