जिले भर में 30 कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लिए जिलाधिकारी ने दिया जंच का निर्देश

283

मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राधाकृष्णन सभागार ,  में सभी विभागों के कार्य प्रगति का जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर के सभी स्कूलों का जांच सूचीबद्ध पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए ।

370 विद्यालय निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ।

स्कूलों की मरम्मती, शौचालय ,पेयजल , रंग रोगन आदि कार्य प्रधानाध्यापक स्तर से सुनिश्चित की जाए ।

जिले भर में 30 कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांच हेतु उन्होंने निर्देश दिया ।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को आधार सीडिंग कैंपेन एवं उसकी प्रगति ,डुप्लीकेट राशन कार्ड, लॉगिन में राशन कार्ड को रद्द करना, निष्क्रिय राशन कार्ड को सक्रिय करना आदि कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया

कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत (ई-केवाईसी सत्यापन तथा लाभुकों के बैंक खाते का आधार एनपीसीआई लिंक ) ग्राम शिविर लगाकर सुनिश्चित करें

।आपदा प्रबंधन अंतर्गत मृतकों का मुआवजा भुगतान लंबित न रखने, अग्निकांड गृह क्षति मुआवजा भुगतान, एनडीआरएफ की टीम के लिए आवासन की व्यवस्था ,पंचायत सरकार भवन में दो अतिरिक्त बाढ़ राहत शिविर का व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

बाढ़ आपदा प्रबंधन से संबंधित पदाधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया ।

सभी अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लाइन डिपार्टमेंट डेवलपमेंट से संबंधित भूमि मामले का निष्पादन शीघ्रता पूर्वक सुनिश्चित करें ।

जिले भर के सभी आरटीपीएस केंद्रों पर इंटरनेट हर हाल में क्रियाशील रखें ,ताकि कार्यों का निष्पादन ससमय हो सके ।

जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की नीलामी सुनिश्चित की जाए ।

कार्यपालक अभियंता आरसीडी/ आरडब्ल्यूडी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जर्जर सड़कों की मरम्मती/ मोटरेबल करना सुनिश्चित करें ।

अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज को श्रावणी मेला के मद्देनजर विधि व्यवस्था ,साफ सफाई आदि का निर्देश दिया गया ।

समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सामान्य शाखा, आईसीडीएस कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, राजस्व एवं भूमि सुधार कार्यालय, सहकारिता विभाग, विधि शाखा ,कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों में प्रगति हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आयुक्त, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।