मोतिहारी बाल अधिकार संरक्षण आयोग, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा पुलिस अधीक्षक ,पूर्वी चंपारण को पत्र द्वारा सूचित किया गया है 
प्रायः जिले भर में देखा जा रहा है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे चार पहिया तथा दो पहिया वाहन चलाने खासकर स्कूलों एवं कॉलेजों में यह प्रवृत्ति ज्यादा देखने को मिल रही है । इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा चलाते हुए भी पाया गया है । साथ ही, यह भी परिलक्षित हो रहा है कि विधि विरुद्ध एवं अवैध कार्य एवं व्यापार यथा – अवैध शराब की बिक्री आदि में भी बच्चों को सम्मिलित किया जा रहा है ।
उपरोक्त कार्यों से बच्चों की संलिप्तता रोकने हेतु जिला में स्कूलों ,कॉलेजों ,बाजारों ,मॉल, सिनेमा हॉल ,स्टेशन एवं बस अड्डे आदि जगहों पर प्रभावशाली ढंग से अभियान चलाकर बच्चों को विधि विरुद्ध कार्यों में जाने से रोकने हेतु अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाए ।
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि पुलिस अधीक्षक ,पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी से समन्वय स्थापित करते हुए अभियान चलाने में सहयोग प्रदान करेंगे ।








