अरेराज में उत्पाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, विदेशी शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

79

अरेराज उत्पाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के निर्देशानुसार पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया अहिर टोली गांव में शराब की खेप लाई गई है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एस.आई शैलेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ उक्त गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 48 पीस फ्रूटी (विदेशी शराब) बरामद की। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने मौके से तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उत्पाद पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।