रामगढ़वा / बीरगंज हरि खेतान बहुमुखी कैंपस, बीरगंज की संचालन समिति का पुनर्गठन किया गया है। कैंपस प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत नई पदाधिकारी टीम का सर्वसम्मति से चयन किया गया है।
कैंपस प्रशासन ने बताया कि नवगठित समिति से कैंपस की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, संस्थागत विकास तथा समग्र प्रगति के लिए सक्रिय और प्रभावकारी भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
पुनर्गठित संचालन समिति में डॉ. रामअवतार खेतान को अध्यक्ष, हरि प्रसाद गौतम को उपाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार रंगटा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसी प्रकार वेदबहादुर कार्की और बर्जित कौर सदस्य, किशोरी राय सदस्य सचिव तथा जयप्रकाश खेतान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
कैंपस प्रशासन ने सभी शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक एवं सरोकारवाला पक्षों को नई समिति की जानकारी देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
अभिलाष गुप्ता कि रिपोर्ट










