शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के प्रथम अरेराज आगमन पर उमड़ा जनसैलाब, बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में टेका माथा

12

अरेराज:बिहार के नवनियुक्त शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अरेराज पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक नागरिक अभिनंदन किया। जैसे ही मंत्री का काफिला हरदिया चौक पर रुका, वहां पहले से मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहवर्धन नारों के साथ उनका स्वागत किया। भाजपा के मोतिहारी जिला अध्यक्ष पवन राज, वरिष्ठ नेता अनिल राय, उप मेयर लालबाबू गुप्ता और जिला महामंत्री संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से मंत्री महोदय को शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्र की जनता की तरफ से उनका अभिवादन किया।

इस गरिमामयी स्वागत समारोह में गोविंदगंज विधानसभा के संयोजक संजय पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम, गौरी शंकर प्रसाद, दीपक गिरी, संतोष सिंह, रणधीर गुप्ता, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री संतोष दास तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत मणि तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही अरेराज ग्रामीण मंडल के प्रभारी जयप्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ नेता शंभू नाथ सिंह और ग्रामीण मंडल महामंत्री राजा बाबू सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया।

हरदिया चौक पर भव्य स्वागत के उपरांत शिक्षा मंत्री का काफिला बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर की ओर अग्रसर हुआ। इस दौरान गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों उत्साही युवाओं और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। हरदिया चौक से लेकर मंदिर परिसर तक के पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘मिथिलेश तिवारी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे वातावरण को राजनीतिक और सामाजिक उत्साह से भर दिया।