अरेराज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 15 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

116

अरेराज:- बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बिनवलिया देव चिमनी के समीप से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान हरसिद्धि थाना अंतर्गत रानी छपरा, वार्ड नंबर 05 निवासी साधु चौधरी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की खेप ले जाई जा रही है, जिसके आधार पर ए.एस.आई. अजीत कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही आकाश राज और सशस्त्र बल के जवान मुकेश कुमार यादव की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान अभियुक्त के पास से 15 लीटर अवैध चुलाई शराब और तस्करी में उपयोग की जा रही एक स्कूटी बरामद कर जब्त कर ली गई है। पकड़े गए अभियुक्त साधु चौधरी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित 2018) की धारा 30(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।