NH 139 W सड़क परियोजना: मुआवजे के लिए कागजात संकलन को लेकर पहाड़पुर में बैठक, कल से शुरू होगा धरातल पर कार्य

20

पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली NH 139 W (साहेबगंज-अरेराज-बेतिया) सड़क परियोजना को गति देने के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में पहाड़पुर प्रखंड मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रभावित रैयतों को मुआवजे के भुगतान हेतु आवश्यक दस्तावेजों के संकलन पर रणनीति बनाई गई।

बैठक के दौरान जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पहाड़पुर प्रखंड में कल से ही ‘क्लीयरिंग एंड ग्रबिंग’ (C&G) का कार्य धरातल पर प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वे राजस्व ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों (कैंप) का आयोजन करें। इन शिविरों के माध्यम से संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी सीधे रैयतों से संपर्क कर कागजात प्राप्त करेंगे, ताकि भुगतान की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

मौके पर मौजूद विभिन्न पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रशासन की ओर से पंचाटी रैयतों की विस्तृत सूची और जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट सौंपी गई। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों और रैयतों को कागजात जमा करने के लिए जागरूक करें। इससे न केवल सड़क निर्माण के मार्ग की बाधाएं दूर होंगी, बल्कि रैयतों को उनके हक की राशि भी ससमय मिल सकेगी।

बैठक में राजस्व कर्मचारियों को जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिया गया कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय