पहाड़पुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 88 पीस विदेशी शराब और बाइक के साथ कारोबारी गिरफ्तार

53

पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण): बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पहाड़पुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के सरैया सेनुआर टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शैलेश कुमार, पिता प्रमोद राउत के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 88 पीस 8 PM फ्रूटी विदेशी शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या BR 05AK 4375 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरैया सेनुआर टोला इलाके में शराब की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान शराब बरामद होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।