बीरगंज में एक दिवसीय “Early Childhood Development (ECD) कार्यक्रम सम्पन्न :अभिलाष गुप्ता

20

बीरगंज में एक दिवसीय “Early Childhood Development (ECD) कार्यक्रम सम्पन्न :अभिलाष गुप्तारक्सौल / बीरगंज महानगरपालिका–१२ मुर्ली स्थित विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय “Early Childhood Development (ECD) Orientation Program” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। Abhyas Nepal Educational Foundation Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्री–प्राइमरी स्तर में अध्यापनरत शिक्षक–शिक्षिकाओं की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रारम्भिक बाल विकास शिक्षा के महत्व, बाल मैत्री शिक्षण पद्धति, रचनात्मक कक्षा कोठा व्यवस्थापन, प्रभावकारी शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया तथा बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अभिमुखीकरण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहभागी शिक्षक–शिक्षिकाएँ अत्यन्त उत्साहित दिखाई दिए तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षण कौशल, आत्मविश्वास एवं पेशागत दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रारम्भिक स्तर की शिक्षा किसी भी बच्चे के भविष्य निर्माण की आधारशिला होती है, इसलिए इस स्तर के शिक्षकों की क्षमता विकास को विद्यालय विशेष प्राथमिकता दे रहा है। साथ ही, ऐसे अभिमुखीकरण कार्यक्रम शिक्षण को अधिक प्रभावकारी, व्यवहारिक एवं बाल केन्द्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षक सरु पन्त ने सहजीकरण किया। उन्होंने व्यवहारिक उदाहरण, अन्तरक्रियात्मक प्रस्तुति तथा अनुभव आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से सहभागी शिक्षक–शिक्षिकाओं को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया। सहभागी शिक्षकों ने उनकी प्रस्तुति शैली, विषयवस्तु की स्पष्टता तथा प्रेरणादायी प्रशिक्षण की विशेष सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सहभागी शिक्षक–शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से प्रशिक्षक सरु पन्त को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।