छपकैया में 25 सदस्यीय ‘जेन जी’ वार्ड कमेटी का गठन, शेख जहांगीर अध्यक्ष चुने गए

18

रक्सौल बीरगंज ,बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 2 छपकैया में ‘जेन जी पर्सा’ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर 25 सदस्यीय वार्ड कमेटी का गठन किया गया है। स्थानीय फल-फूल एवं सब्जी बाजार परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शेख जहांगीर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेन जी बीरगंज महानगरपालिका–2 के इंचार्ज शेख जहांगीर ने संगठन के मूल्यों और सिद्धांतों के अनुरूप भ्रष्टाचार के खिलाफ सुशासन के पक्ष में युवाओं को एकजुट कर समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जेन जी पर्सा के संयोजक महादेव प्रसाद कुर्मी, मुख्य सलाहकार वीरेन्द्र कंठ, शेख जमशेद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी उत्साहपूर्ण बना। नवगठित कमेटी ने आगामी दिनों में सामाजिक जिम्मेदारी, सुशासन को बढ़ावा देने तथा युवामुखी गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कार्यक्रम संचालन करने की जानकारी दी।

अभिलाष गुप्ता कि रिपोर्ट