रक्सौल / बीरगंज बीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत घड़िअर्वा पोखरी क्षेत्र में आज रूपशीला कलेक्शन तथा ब्यूटी पार्लर एंड ट्रेनिंग सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया गया। स्थानीय स्तर पर सौंदर्य सेवा, प्रशिक्षण तथा कपड़ा व्यवसाय को लक्षित करते हुए शुरू किए गए इस सेंटर का उद्घाटन युवा नेता ओम प्रकाश सर्राफ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, व्यवसायी तथा शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश सर्राफ ने कहा कि ऐसे व्यवसाय युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करेंगे तथा महिलाओं को सीपमूलक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग मिलेगा।सेंटर की संचालिका रुपशीला जायसवाल के अनुसार यहां ब्यूटी पार्लर सेवा, सिलाई प्रशिक्षण, विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक सामान, दूबो की माला तथा रेडीमेड कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध होगें।उन्होंने बताया कि महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित किया गया है। स्थानीय क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सेवा और सुलभ मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ यह व्यवसाय शुरू किया गया है।










