संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब कांड के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

207

संग्रामपुर शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और लंबित मामलों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संग्रामपुर थानाध्यक्ष अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में  कामेश्वर मुखिया  (पिता: आल्हा मुखिया, निवासी: कोइरीगांवा बिंद टोली) शामिल है, जो कांड संख्या 33/20 में वांछित था। वहीं, दूसरे अभियुक्त शत्रुघन कुमार (पिता: राजकिशोर सिंह, निवासी: पुछरीया) को कांड संख्या 158/26 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त शराब से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा गया। पुलिस अभिरक्षा में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन (पेशी) हेतु भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।