मोतिहारी शहर के व्यापारिक जगत में एक नई पहचान जुड़ गई है। बुधवार को बड़ा बड़ियारपुर दुर्गा चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) पर “ARSYA Agencies” का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस एजेंसी का उद्घाटन संजय श्रीवास्तव के पिता श्री शंभु नाथ प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और आम नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
उद्घाटन समारोह में एजेंसी के संचालक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोतिहारी और आसपास के ग्राहकों के लिए यह एजेंसी अब आधुनिकता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
उन्होंने बताया कि ARSYA Agencies मोतिहारी का पहला ऐसा एजेंसी है जो न केवल टाइल्स बल्कि जैगवार कंपनी की उच्च गुणवत्ता वाली बाथरूम फिटिंग्स का लाइव डेमो भी अपने ग्राहकों को दिखाएगा।
इस एजेंसी में ग्राहकों को यह देखने का मौका मिलेगा कि कैसे नवीनतम तकनीक से सुसज्जित वाटर लॉक बाथरूम तैयार किया जाता है, जो पूरी तरह से लिक-प्रूफ और टिकाऊ है।
संचालक ने बताया कि आज के समय में लोग अपने घरों को सुंदर और टिकाऊ बनाना चाहते हैं, ऐसे में उच्च गुणवत्ता वाले टाइल्स और बाथरूम फिटिंग्स की जरूरत सबसे अधिक होती है।
ARSYA Agencies ग्राहकों को न केवल ब्रांडेड उत्पाद प्रदान करेगी बल्कि उनके सही इंस्टॉलेशन और डिजाइनिंग की पूरी जानकारी भी देगी।
कार्यक्रम में आए अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आधुनिक शोरूम के खुलने से मोतिहारी के लोगों को अब पटना या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्थानीय स्तर पर ही उच्च क्वालिटी के उत्पाद और सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
उद्घाटन के मौके पर एजेंसी परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।
भव्य माहौल में शंभु नाथ प्रसाद ने नारियल फोड़कर एजेंसी का शुभारंभ किया, जिसके बाद पूजा-अर्चना के बीच फीता काटकर एजेंसी को जनता के लिए खोल दिया गया।
स्थानीय लोगों ने संजय श्रीवास्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एजेंसी मोतिहारी की पहचान को एक नया आयाम देगी।
इस मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और युवा उद्यमी मौजूद रहे।
सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के बिजनेस इनिशिएटिव से न केवल शहर का विकास होगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
मोतिहारी के कारोबारी जगत में “ARSYA Agencies” की शुरुआत एक नई सोच और आधुनिक सुविधाओं के युग की शुरुआत मानी जा रही है।
यह एजेंसी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे टाइल्स, सैनिटरी और बाथरूम फिटिंग्स की पूरी रेंज प्रदान करेगी, जिससे घर सजाने का सपना अब और भी आसान हो जाएगा।










