सीकारिया फार्मेसी द्वारा मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया

170

वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सीकारिया फार्मेसी कॉलेज द्वारा मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षक और छात्रों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त सौरव सुमन, सिविल सर्जन विनोद कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी श्रवण पासवान, कॉलेज सचिव यमुना सिकरिया और स्टेशन मास्टर दिलीप कुमार ने किया।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव यमुना कुमार सीकरीया ने सभी आए अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल से सम्मानित किया और सादर अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज कि वाइस प्रिंसिपल प्रीति दुबे के साथ पल्लवी कुमारी, रिचा आनंद, शिल्पा कुमारी गुप्ता, अंकुश कुमार के साथ सभी फार्मेसी कॉलेज के छात्र एवं सहायक अभियंता अखिलेश मिश्रा जी एवं अनिल प्रसाद उपस्थित थे।