2007 से ही बंद पड़ा हैं मोतिहारी काआयुर्वेद कॉलेज, और नए मेडिकल कॉलेज खोलने कि हो रही हैं तैयारी

239

Motihari Medical College: पूर्वी चंपारण में 2021 से प्रस्तावित है मोतिहारी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शनिवार को बीएमएसआईसीएल की टीम के साथ एस डीओ अनुपम श्रेष्ठ  ने स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने अपनी सहमति भी जताई. इससे पहले डीएम सौरभ जोरवाल ने स्थानीय लोगों से एयरपोर्ट के पास खाली पड़े 25 एकड़ के भूखंड की मापी कराई और प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया. इस तरह अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ हो गया है.

2007 से ही बंद पड़ा हैं मोतिहारी काआयुर्वेद कॉलेज

मोतिहारी । शहर का आयुर्वेदिक कॉलेज लूट-खसोट व घोटाले के कारण बंद हो गया है। इस कारण जिला सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना बंद हो गया। आयुर्वेदिक कॉलेज में लुट-खसोट व घोटाले में कई सफेदपोश भी शामिल है, इसकी निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने रविवार को पतौरा पंचायत के बसवारिया, मिशन

आदि गांव में भ्रमण के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। भ्रमण के दौरान गांव के लोगों ने पंचायत का समुचित विकास नहीं होने की बात कही। साथ ही मूलभूत सुविधाओं की कमी गिनाई। डॉ. दीपक ने बताया कि सूबे में चल रही डबल इंजन की सरकार में बीते 13 वर्षो से आयुर्वेद कॉलेज बंद पड़ा है। इसे खुलवाने की दिशा में ठोस पहल नहीं होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है। चंपारण के धरोहर आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना 1955 में हुई और 2005 तक इसका सफल संचालन होता रहा। स्थानीय विधायक वर्ष 2005 में आयुर्वेद कॉलेज के सचिव बने और यह कॉलेज 2007 में बंद हो गया

150 MBBS छात्रों का होगा नामांकन

जानकारी के अनुसार कॉलेज में 150 एमबीबीएस छात्रों का नामांकन होगा. 630 बेड का मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल बनाया जाएगा. इसके लिए सरकार ने विभाग को 603 करोड़ रुपए भेज दिए हैं. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद मेडिकल कॉलेज की स्थापना पूर्वी चंपारण के लिए बड़ी उपलब्धि है.

भूमि चिह्नित कर भेजा गया प्रस्ताव

चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए गई टीम में पटना के अधिकारियों के अलावा नगर आयुक्त सौरभ सुमन (आईएएस), सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम (आईएएस), सीओ संध्या कुमारी समेत कई अधिकारी शामिल थे. कॉलेज को लेकर बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने डीएम और सीएस को पत्र के माध्यम से भूमि के बारे में याद दिलाया था. प्रशासनिक तत्परता से कॉलेज के लिए भूमि चिह्नित कर स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है.

2020-21 से हो रही कॉलेज खुलने की चर्चा

मोतिहारी में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने 2021 में सरकार को प्रस्ताव दिया था. साथ में पूर्व गन्ना मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार ने भी इसकी मांग उठायी थी. पहले तो कॉलेज अस्पताल परिसर में ही खोलने की बात थी, लेकिन भूमि उपलब्ध होने के साथ अब हवाई अड्डा के पास खोलने कि तैयारी में जुटा है प्रशासन