चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणी की छठा बैठक होटल विजडम के सभागार में सम्पन्न

231

मोतिहारी Motihari चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणी की छठा बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित हुई सभा की शुरूवात महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी !

आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने रखा! बैठक में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य पूर्व उपाध्यक्ष Business चंदू मिश्रा,  संतोष अग्रवाल, रवि केजरीवाल, विक्की कुमार के.के.जैन जी का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया , अध्यक्ष राजीव विजडम के द्वारा अर्ध वार्षिक सह सम्मान समारोह और चेंबर का वेबसाइट का सफल लोकार्पण पे सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया गया, संयोजक  मनीष कुमार ने कहा कि बीरगंज उद्योग एवं वाणिज्य संघ के अध्यक्ष  अनिल अग्रवाल के साथ 18 सदस्य टीम के साथ व्यावसायिक बैठक की जबरदस्त सफलता से हम सभी उत्साहित है और निश्चित रूप से दोनों तरफ के व्यवसाय के लिए यह बैठक मिल का पत्थर साबित होगा

हमारा संबंध और मजबूत होगा, आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पे चर्चा किया गया, अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि चैम्बर के अर्धवार्षिक सभा में चैंबर के बुजुर्ग व्यापारी जो अपना पुरा जीवन व्यापार में लगा दिया उनको सम्मानित करके चैंबर को गर्व की अनुभूति हो रही है,व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष अनुपम कुमार जी, सुधीर अग्रवाल जी उपाध्यक्ष अरविंद सराफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य, अभिमन्यु कुमार,श्याम कुमार, सत्यव्रत जी, डाॅक्टर खुर्शीद जी उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव आलोक कुमार के द्वारा किया जा गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव श्री आलोक कुमार ने दिया