HARSIDHI:- दुकान का शटर काटकर लाखों की चोरी

363

सार

हरसिद्धि मटिरिया कोठी बजार से शनिवार रात में अज्ञात चोरों ने  दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे करीब पचास रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

बिस्तार

हरसिद्धि,मटिरिया कोठी बजार से शनिवार रात में   चोरों ने कपड़े (रेडीमेड गारमेंट) दुकान को निशाना बनाया। दुकान का शटर काटकर पचास हजार रुपये नकद और दुकान  मे CCTV कैमरा लगा था चोरो ने कैमरा  Hard disk कि भी  चोरी कर ली है,चुका . साथ लगभग 20 लाख का कपड़ा चोरी कर लिया गया है। जैसे ‘किमती साड़ी, लहंगा, जिस पैट, के साथ अन्य कीमती सामान चोरी कर, कर चोर फरार हो गए। इस घटना से पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हरसिद्धि  थाना निवासी  निवासी देवलाल साह की  मटिरिया कोठी बजार  क्षेत्र  में फौजी जिन्स कॉर्नर के नाम से कपड़ा दुकान चलाते हैं  उन्होंने  ने बताया कि रोजाना की तरह वह शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने  दुकान का शटर काटकर दुकान में रखे करीब पचास हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया।पड़ोसियों ने रविवार की सुबह  दुकान में चोरी होने की सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुँच कर  अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है

बीच बाजार चोरी से व्यापरियों में गुस्सा

हरसिद्धि फौजी जिन्स कॉर्नर के नाम से कपड़ा दुकान का शटर काटकर चोरी से व्यापरियों में दहशत है। व्यपारियों का कहना है कि यह इलाका सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है। यहां पुलिस की गश्त भी रहती है। चौकीदार भी रहते हैं। यहां चोरी हो सकती है तो चोर किसी भी इलाके में चोरी कर सकते हैं।