रामेश्वर उत्क्रमित विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठीका आयोजन किया गया

174

हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा पंचायत वार्ड संख्या 08 मचवा चौक स्थित श्री रामेश्वर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आज दिनांक 30/12/23 दिन शनिवार को अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस बैठक कि अध्यक्षता माननीय मुखिया श्रीमती संध्या तराना ने किया। अभिभावकों एवं- शिक्षकों के संगोष्ठी में निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा कि गई।

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

जो इस प्रकार है,:- विधालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना होगा। (2) विधालय में चल रहे मिशन दक्ष: की जानकारी, (3) विधालय में नये अध्यापक एवं बीपीएससी से नियुक्त, शिक्षको के आने के कारण वर्ग 1 से 12 तक कि नियमित वर्ग संचालन हो रहा है। (4) बाल संसद, मिना मंच, युथ क्लव, एवं इको क्लब के कार्य एवं उद्देश्यों पर चर्चा कि गई। (5) सप्ताहिक मूल्यांकन, मासिक मूल्यांकन, एवं बच्चों को दी जाने वाली गृहकार्य के बारे में चर्चा कि गई। प्रधानाध्यापक ने विधालय में आए हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी उमाकांत पाण्डेय, माननीय मुखिया संध्या तराना, सरपंच  सहनी, वार्ड सदस्य, जंगबहादुर कुशवाहा, उत्तम सहनी, धर्मेंद्र कुमार, अनिरुद्ध चौबे एवं संगोष्ठी में आए सभी अभिभावको का स्वागत किया। अभिभावक संगोष्ठी मंच का संचालन शिक्षक मुकेश कुमार ने किया। इस बैठक में शिक्षक बैजनाथ पासवान, छठू राउत, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, अमर कुमार, समरदीप कुमार, अमित कुमार तिवारी, एवं समरीन सरीन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।