मोतिहारी : लायंस क्लब मोतिहारी ने मंगलवार को बापु धाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कि चौथी वर्षगाठ बड़े ही धुम धाम से क्लब के सदस्यों द्वारा मनाया गया चार वर्ष पहले से स्वास्थ्य सेवा देते आ रही है । स्टेशन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रिवॉल्विंग व्हील स्ट्रेचर नही था, जिसके कारण मरीज यात्रियों को चढ़ाने उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जिसके लिए स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ने जोनल चेयर पर्सन लायन सुधांशु रंजन से क्लब के माध्यम से दिलाने का आग्रह किया था। जिसको आज अपने फर्स्ट एड सेंटर के चौथी वर्षगाठ के अवसर पर स्टेशन सुप्रीटेंडेंट ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के तरफ से दिया गया। 

इस सेंटर के सफल संचालन कर्ता डॉक्टर परवेज , डॉक्टर सुरेश चंद्रा,डॉक्टर एम यू अख्तर एवम सहयोग दे रहे स्टेशन सुप्रीटेंडेंट दिलीप कुमार को क्लब के अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह ,सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता , एवम जोनल चेयर पर्सन सुधांशु रंजन एवं सदस्य लायन लोकेश गुप्ता ने सॉल और बुके देकर सम्मानित किया।
चौथे वर्षगाठ के अवसर पर डॉक्टर परवेज और लाइफ डाइग्निस्टिक सेंटर के डायरेक्टर लायन पंकज कुमार ने घोषणा की, कि ECG के साथ डायबेटिक कैंप महीने के अखरी रविवार को निशुल्क सेवा किया जाएगा।
ईस शुभ मोके पर डॉक्टर परवेज , डॉक्टर सुरेश चंद्रा,डॉक्टर एम यू अख्तर एवम सहयोग दे रहे स्टेशन सुप्रीटेंडेंट दिलीप कुमार को क्लब के अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह ,सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता , एवम जोनल चेयर पर्सन सुधांशु रंजन एवं सदस्य लायन लोकेश गुप्ता आदि मौजूद थे








