मोतिहारी विकास परियोजना के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम लैगिंक समानता व लिंग आधारित हिंसा रोकने को रोकने के मुद्दे से संबंधित “नई चेतना अभियान” पहला बदलाव की ओर के रैली को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस कविता कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस रैली में मोतिहारी सदर प्रखंड की जीविका समूह की जीविका दीदीओं ने भाग लिया।
रैली की शुरुआत जिला समहारणालय परिसर से की गई जो कचहरी चौक से होते हुए बलुआ चौक के पास जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान रैली में शामिल लोगों द्वारा लैंगिक समानता एवं लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दे से संबंधित नारे भी लगाए गए।
इस अवसर पर महिला विकास निगम, डीपीएम विनय प्रताप, जिला समन्वयक सी 3, आदित्य राज, लैगिंक विशेषज्ञ, ऐजाजुल अंसारी, वन स्टॉप सेंटर की परामर्शी, दीक्षा कुमारी, सांख्यिकी सहायक अनमोल कुमार, जीविका क्षेत्रीय समन्वयक गौतम कुमार शामिल हुए।










