व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी एवं प्राथमिकी दर्ज करने कि प्रकिया होगी तेज

142

मोतिहारी अपर समाहर्ता  की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई ।

समीक्षा के क्रम में आपूर्ति संबंधी विभिन्न एजेंडाओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

जिले भर में कार्डधारी सदस्यों की संख्या 4402789 के विरुद्ध 3893163 का आधार सीडिंग 88.99% किया गया है ।

आरसीएमएस पोर्टल के तहत राशन कार्ड में प्राप्त आवेदन 29995 के विरुद्ध 10248 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है ।

आरपीएस पोर्टल के तहत राशन कार्ड आवेदनों की संख्या 22804 के विरुद्ध 20730 का निष्पादन किया जा चुका है ।

समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निष्पादन शीघ्र करना सुनिश्चित करें , साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग छोटा एलपीजी सिलेंडरों /व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी एवं प्राथमिकी दर्ज करना सुनिश्चित करें ।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उठाव कर शत-प्रतिशत जरूरतमंद लोगों तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित की जाए ।

निर्देश देते हुए उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी से कहा कि उनके लॉगइन में उपलब्ध विक्रेतावार ऑनलाइन ई -पॉश मशीन का भंडार एवं भौतिक भंडार का सत्यापन कराकर सत्यापन प्रतिवेदन प्रखंडवार अलग-अलग सील बंद लिफाफे में विभाग को दिनांक 31 अगस्त 2023 तक हर हाल में उपलब्ध कराने सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।