पेय जल की समस्या के बारे मे जिला परिषद अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को अवगत कराया

386

मोतीहारी     अध्यक्ष, जिला परिषद्  ममता राय ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक, पूर्वी चम्पारण को जिले में सुखाड़ से उत्पन्न भयावह स्थिति के मद्देनजर उनका ध्यान आकृष्ट कराया,  ममता राय ने कहा की जिले में भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है, आहर, पईन, तालाब का पानी सुख गया है, धान के बीचड़े सुख रहे है तथा किसान अपने खेतो में धान की रोपनी नही कर पाये है के बिन्दुओ पर जिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई का मांग किया।


राय ने कहा कि जल स्तर नीचे जाने से पेय जल की समस्या जिले में कई जगह हो गया है वहा जल्द पेय जल की व्यवस्था कराई जाय तथा सुखाड़ से प्रभावित किसानो को डीजल अनुदान की व्यवस्था कराई जाय। उन्होने जोर दे कर कहा की आज के दौर में किसानो को कृषि कार्य हेतु 20 घन्टा विधुत आपूर्ति कराई जाय तथा जिले के संबंधित नहर प्रमंडलो के अभियंताओ को शक्त हिदायत दी जाय की वे नहरो के अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें, जिससे भू-जल स्तर भी बढ़ेगा।

ममता राय ने कहा कि पटवन हेतु किसानो द्वारा जिस यंत्रो का प्रयोग किया जा रहा है उसे प्रशासन द्वारा बन्द कराया जा रहा है जो काफी चिन्ता का विषय है। उन्होने यह भी कहां कि अकास्मिक फसल योजना के तहत निःशुल्क बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दे कि किसानो को सभी जगह रासायनिक उर्वरक आवश्यकता अनुकुल उपलब्ध हो सकें। https://youtu.be/cl3Qj3_ywM8

साथ ही उन्होने मांग किया कि इस से संबंधित सभी पदाधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यो की समीक्षा कर मौजुदा परिस्थिति से आम जनता को निजात दिलाये।
श्रीमति राय ने पुलिस अधिक्षक से मांग किया कि जिन नहरो में पानी छोड़ा गया है उन नहरो के बांध को जगह-जगह पर काट कर गांव के दबंग किसानो एवं मनचलो द्वारा बांध काटकर पानी के प्रवाह को अवरूद्ध किया जा रहा है जिससे नहरो के अंतिम छोर तक पानी नही पहुंच रहा है और अधिकांश किसानो को सिचाई से बंचित होना पड़ रहा है, उन पर थानाध्यक्षो के माध्यम से गैर कानूनी ढंग से नहरो का बांध काटने वाले, नहरो के प्रवाह को अवरूद्ध करने वाले तथा सुलिस गेट को अपने अनुसार संचालित करने वाले के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाय।