मोतिहारी (रजनीश): नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां करने में जुटी है।
गुप्त सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल एवं
सफारी गाड़ी से छौड़ादानों से लखौरा की ओर आ रहे है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चम्पारण,
मोतिहारी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी एवं थानाध्यक्ष, छौड़ादानों एवं लखौरा थाना को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर सघन वाहन जॉच के निर्देश दिये गये। जिसके फलस्वरूप सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी के नेतृत्व में छौड़ादानों एवं लखौरा थाना द्वारा नाकाबंदी कर सघन वाहन जॉच किया गया ।
वाहन जॉच के क्रम में लखौरा थाना अन्तर्गत नरायण चौक के समीप एक मोटरसाईकिल, एक सफारी गाड़ी
एवं एक पीकअप को तलाशी हेतु रोका गया। परन्तु उक्त वाहनों के चालक भागने का प्रयास करने लगे जिसे
मौजूद बलों द्वारा पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्तियों / वाहनों की जाँच के क्रम में 10 कि०ग्रा० चरस जैसा मादक पदार्थ एवं 36.2 कि0ग्रा० गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद करते हुए पाँच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में लखौरा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी :-
1. सुजीत कुमार, पे0 – अर्जुन प्रसाद, सा0- छोटा पकही, थाना- लखौरा, जिला- पूर्वी चम्पारण।
2.जलंधर कुमार, पे0 – कपिलदेव प्रसाद यादव, सा० – छोटा पकही, थाना- लखौरा, जिला- पूर्वी चम्पारण।
शिव बालक साह, पे०- सत्य नारायण साह, सा० कटहरिया, वार्ड नं0-04, थाना- कटहरिया, जिला-
रौतहट, नेपाल ।
4.धर्मेंद्र कुशवाहा, पे० – परमानंद कुशवाहा, सा० बरियारपुर, वार्ड नं0-02, गड़ीमाई, थाना- कलैया, जिला-
बाड़ा नेपाल।
5. मनोज कुमार साह, पे०- योगेन्द्र साह, सा० – सिमरौरड़, थाना- सिमरौरगड़, जिला-बारा नेपाल।
बरामदगी :-
1. चरस जैसा मादक पदार्थ 11.5 कि०ग्रा०
2. गांजा जैसा मादक पदार्थ 36.2 कि०ग्रा०
3. सफारी गाडी 01
4. पीकअप 01
5. मोटरसाईकिल 01
छापमारी दल :-
1. श्री राज, सहायक पुलिस अधीक्षक, सदर, मोतिहारी।
2. पु०अ०नि० दीपक कुमार, थानाध्यक्ष, लखौरा थाना।
3. पु०अ०नि० मनीष कुमार, जिला आसूचना ईकाई, मोतिहारी।
4. स०अ०नि० सुरेश यादव, लखौरा थाना ।
5. लखौरा थाना रिजर्व गार्ड।










